आईपीएल की नीलामी जारी, सबसे महंगे खिलाड़ी बिके सैम करन; 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा
कोच्ची में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। मिनी नीलामी में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखने को मिल रही है। पंजाब किंग्स ने सैम करन (अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी) को आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए 18.50 में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा।
मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।
प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी
IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई। मयंक को हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।
आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।
अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।
अनकैप्ड खिलाड़ियों पर लगी बोली
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में विव्रांत शर्मा को खरीदा। प्रियम गर्ग, कॉर्बिन बॉश, अभिमन्यु ईश्वरन और सौरभ कुमार पर किसी ने बोली नहीं लगाई। विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले समर्थ व्यास और सनवीर सिंह को भी हैदराबाद ने खरीदा।
केकेआर ने जगदीशन को खरीदा
केकेआर ने 90 लाख रुपये में विजय हरारे ट्रॉफी में तहलका मचाने वाले एन जगदीशन को खरीदा। जगदीनश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिजील कर दिया था।
नहीं बिके ये स्पिनर खिलाड़ी
आदिल रशीद 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अकील हुसैन, तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला।
सनराइजर्स ने मयंक मार्कंडेय को खरीदा
हैदराबाद ने मयंक मार्कंडेय को खरीदा। वह मुबंई की तरफ से खेल चुके हैं।
नहीं बिके क्रिस जॉर्डन
आज की नीलामी में बेंगलुरु ने 1.90 करोड़ में रीस टॉप्ली को खरीदा। 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। ऐडम मिल्न को कोई खरीदार नहीं मिला।
2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे फिल सॉल्ट
मिनी नीलामी में 5.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे हेनरिक क्लासेन। कुसल मेंडिस और टॉम बैंटन को नहीं मिला कोई खरीदार।
IPL 2023 Auction: हेनरिक क्लासेन को दिल्ली ने खरीदा
1.20 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने हेनरिक क्लासेन को खरीदा। 2023 के आईपीएल में वह दिल्ली की तरफ से खेलेंगे।
IPL 2023 Auction Live: 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कड़ी टक्कर दी। अंत में 16 करोड़ में सुपर जायंट्स ने बाजी मारी।
चेन्नई ने बेन स्टोक्स को 16.25 में खरीदा
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदा। यह इस सीजन की चौथी बड़ी बोली थी।
17.50 करोड़ में कैमरून ग्रीन
ऑक्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और मुबंई में ग्रीन को लेकर जंग देखने को मिली थी।
IPL 2023 Auction Live: बेस प्राइस पर बिके खिलाड़ी
50 लाख में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ओडीन स्मिथ। पंजाब किंग्स ने 50 लाख की बेस प्राइस वाले सिकंदर रजा को खरीदा।
IPL 2023 Auction अभी तक सबसे महंगे बिके सैम करन
आईपीएल के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा।
IPL 2023 Auction Live: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स ने खरीदा
पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।
13.25 करोड़ रुपये में बिके हैरी बुक्र
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाई और 13.25 करोड़ में खरीदा।
केन विलियमसन को टाइटन्स ने खरीदा
2 करोड़ के बेस प्राइस पर केन विलियमसन पर बोली लगी। गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में विलियमसन को खरीदा।
टीमों के पास बची हुई राशि
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 6.65 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 5.55 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 2.90 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 11.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 9.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 6.40 करोड़, गुजरात टाइटंस 9.55 करोड़
With Thanks Reference to: https://www.jagran.com/cricket/headlines-ipl-2023-mini-auction-live-updates-news-schedule-team-venue-time-table-live-streaming-lb-23268116.html?itm_source=website&itm_medium=homepage&itm_campaign=p1_component