US स्पीकर नैंसी पेलोसी बोलीं- ताइवान के साथ हमेशा खड़ा रहेगा अमेरिका
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार को ताइवान पहुंचीं। पेलोसी के ताइवान पहुंचते ही अमेरिका और चीन के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर अमेरिका पर भड़ास निकाली है। ग्लोबल टाइम्स में कहा गया है कि अमेरिका ने कई समझौतों को उल्लंघन किया है।
वहीं, नैंसी पेलोसी ने बुधवार को ताइवान की संसद को बताया कि अमेरिकी चिप बिल उद्योग में यूएस-ताइवान सहयोग के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा। पेलोसी ने यह भी कहा कि वह ताइवान के साथ संसदीय आदान-प्रदान बढ़ाना चाहती हैं।
ताइवान में जरबन कुछ भी ना हो- नैंसी पेलोसी
नैंसी पेलोसी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि ताइवान में बलपूर्वक कुछ भी हो। वे अभी ताइवान में हैं।
Nancy Pelosi in Taiwan: देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे- ताइवान की राष्ट्रपति
हम अपने देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे और रक्षा रेखा को बनाए रखेंगे। साथ ही, हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए दुनिया भर के सभी लोकतंत्रों के साथ सहयोग और एकता के साथ काम करना चाहते हैं।
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि हम अपने देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे और रक्षा रेखा को बनाए रखेंगे। साथ ही, हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए दुनिया भर के सभी लोकतंत्रों के साथ सहयोग और एकता के साथ काम करना चाहते हैं. पेलोसी ने कहा कि ताइवान में लोकतंत्र फल-फूल रहा है। ताइवान ने दुनिया को साबित किया है कि चुनौतियों के बावजूद अगर आशा, साहस और दृढ़ संकल्प है तो आप समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। ताइवान के साथ अमेरिका की एकजुटता महत्वपूर्ण है। आज हम यही संदेश लेकर आए हैं.
With Thanks Reference to: newsnation( https://www.newsnationtv.com/world/news/nancy-pelosi-says-america-will-stand-firmly-with-taiwan-298042.html), Danik jagran (https://www.jagran.com/world/china-us-house-speaker-nancy-pelosi-taiwan-visit-china-warns-live-updates-lb-22949473.html?itm_source=website&itm_medium=homepage&itm_campaign=p1_component)