Live Gujarat CM Oath Taking Ceremony: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, इन विधायकों को मिल सकती है जगह

12_12_2022-bhupendrapatel_0_91334328

गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल के साथ 20 कैबिनेट मंत्री भी अपने पद की शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। पीएम ने रविवार शाम अहमदाबाद में रोड शो कर जनता का आभार भी जताया था। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल अहमदाबाद पहुंचे

गुजरात की जनता ने भाजपा का जिस तरह से सहयोग किया है उसके लिए मैं गुजरात की जनता को धन्यवाद करता हूं: शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

भाजपा महिला मोर्चा कर रहीं मेहमानों का स्वागत

भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए भाजपा नेता गुजरात पहुंच रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं का स्वागत कर रही हैं।

इन्हें भी बनाया जा सकता है मंत्री

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमन भाई वोरा, पूर्व मंत्री गणपत सिंह वसावा, पूर्व मंत्री शंकरभाई चौधरी, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठक्कर, मोरबी से विधायक कांतिलाल अमृतिया, पूर्व मंत्री जयेश रदाडिया को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, पर्यटन मंत्री पूर्णेश मोदी, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, वन मंत्री किरीट सिंह राणा, आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, कुटीर उद्योग एवं सहकार राज्य मंत्री जगदीश पंचाल, राज्य मंत्री जीतू भाई चौधरी, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मनीषा वकील तथा आदिवासी विकास राज्य मंत्री निमिषा सुथार

पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

सीएम पद की शपथ लेंगे Bhupendra Patel

गुजरात में विधायक दल के नेता भूपेंद्र पटेल आज दोपहर दो बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

With Thanks Reference to: https://www.jagran.com/news/national-gujarat-cm-bhupendra-bhai-patel-oath-taking-ceremony-live-updates-december-12-pm-modi-amit-shah-bjp-gandhinagar-news-in-hindi-lb-23254440.html?itm_source=website&itm_medium=homepage&itm_campaign=p1_component

Spread the love