ISRO XPoSat Launch LIVE: नए साल पर इसरो ने रचा नया इतिहास, ब्लैक होल का अध्ययन करने के लिए एक्सपो सैटेलाइट लॉन्च

ISRO XPoSat Launch

ISRO XPoSat Launch LIVE इसरो साल के पहले अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) लॉन्च करने वाला है। इस मिशन के माध्यम से अमेरिका के बाद भारत ब्लैक होल (आकाशगंगा) और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा। सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

जेएनएन, नई दिल्ली। ISRO XPoSat Launch LIVE इसरो नए साल पर नया इतिहास रचने जा रहा है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) साल के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) लॉन्च करने वाला है।

XPoSat सफलतापूर्ण लॉन्च

ISRO XPoSat Launch LIVE सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है।

  • दो पेलोड सही रूप से अलग हो गए हैं।
  • दूसरे स्टेज पर यान सही ढंग से काम कर रहा है। 
  • यान 170 किमी की ऊंचाई पूरी कर चुका है।

इसरो रचेगा इतिहास

इस मिशन के माध्यम से अमेरिका के बाद भारत ब्लैक होल (आकाशगंगा) और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा। यह मिशन करीब पांच साल का होने वाला है।

सैटेलाइट का यह होगा काम

इसरो के चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद यह देश का अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में एक नया ऐतिहासिक कदम होगा।

यहां देख सकेंगे लाइव

इसरो के इस मिशन को उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। XPoSat को PSLV-C58 अंतरिक्ष यान द्वारा ले जाने के लिए पूर्व की ओर कम झुकाव वाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। पीएसएलवी-सी58 राकेट एक्सपोसेट के साथ 10 अन्य उपग्रहों ‘PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल’ को भी अंतरिक्ष में ले जाएगा।

With Thanks Reference to: https://www.jagran.com/news/national-isro-xposat-launch-live-news-isro-create-history-on-new-year-expo-satellite-launch-to-study-black-hole-23618532.html

Spread the love