Himachal Election Results 2022 LIVE: हिमाचल में उलटफेर का खेल जारी, फिर बराबर पर हुई कांग्रेस और BJP

07_12_2022-himachal_pradesh_election_congress_and_bjp_23249017_103911 (1)

हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Election Results 2022) एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।

हिमाचल Kullu Assembly Seat से कांग्रेस की पकड़ बरकरार

कुल्लू विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना हो गई है। पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर 88 मत से आगे चल रहे हैं।

  1. कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर- 2645
  2. भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर- 2557
  3. CPI (M) प्रत्याशी होतम सौंखला- 348
  4. आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शेर सिंह- 65
  5. निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह- 1121
  6. निर्दलीय प्रत्याशी लोत राम- 18
  7. नोटा को पड़े वोट- 34

हिमाचल Dalhousie Assembly Seat पर भाजपा को बढ़त

हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से 1187 मतों से भाजपा प्रत्याशी डीए ठाकुर आगे चल रहे हैं।

हिमाचल Bilaspur Sadar Vidhansabha Seat पर पीछे चल रही कांग्रेस

बिलासपुर सदर विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में भाजपा के त्रिलोक जम्वाल आगे हैं। वहीं, कांग्रेस के बम्बर ठाकुर करीब 54 वोट से पीछे चल रहे हैं।

Shillai Vidhansabha Seat पर भाजपा ने बनाई बढ़त

शिलाई विधानसभा सीट से भाजपा के बलदेव तोमर तीसरे राउंड में 1326 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Paonta Sahib Assembly Seat पर भाजपा के सुखराम चौधरी आगे

पांवटा साहिब विधानसभा सीट से भाजपा के सुखराम चौधरी 3561 मतों से आगे चल रहे हैं।

Chamba Assembly Seat पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर आगे

हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। चम्बा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर 346 मतों से आगे है।

himla Rural Assembly Seat से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह चल रहे आगे

शिमला की ग्रामीण विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 7 हजार 233 वोट मिले हैं और वह आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 4 हजार 344 वोट मिले हैं।

With Thanks Reference to: https://www.jagran.com/himachal-pradesh/shimla-himachal-pradesh-assembly-election-result-2022-live-counting-news-result-announcement-lb-23249017.html?itm_source=website&itm_medium=homepage&itm_campaign=p1_component

Spread the love