Himachal CM Oath Live: सुक्खू ने मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, खरगे-राहुल हुए शामिल

sakhavathara-saha-sakakha_1670747405

Himachal Chief Minister Oath Ceremony Live News in Hindi: चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की।

वीरभद्र सिंह को पुष्प अर्पित किए

सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं। प्रतिभा सिंह को राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाया। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए।

हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है: प्रियंका गांधी

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश आने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।

26 मार्च 1964 को हुआ था सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म
आपको बता दें कि 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू एनएसयूआई से राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए करीब छह साल तक हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. सुखविंदर सिंह सुक्खू इस हिमाचल चुनाव में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष थे और हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू चौथी बार विधायक बने हैं. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन तहसील के सेरा गांव से ताल्लुक रखने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था.

ड्राइवर थे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता
सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे. सुखविंदर सिंह की माता संसार देवी गृहिणी हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई की है. अपने चार भाई-बहनों में से सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं. उनके बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं. उनकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से हुई. उनकी दो बेटियां हैं, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं.

With Thanks Reference to: https://www.amarujala.com/live/shimla/himachal-cm-oath-live-sukhvinder-singh-sukhu-new-cm-himachal-pradesh-deputy-cm-mukesh-agnihotri-swearing abplive (https://www.abplive.com/states/himachal-pradesh/himachal-government-formation-sukhwinder-singh-sukhu-takes-oath-as-cm-and-mukesh-agnihotri-becomes-deputy-chief-minister-2279533)

Spread the love