महामहिम मुर्मू को दी गई 21 तोपों की सलामी, कोविंद की हुई विदाई

draupadi-murmu_1658736589

Draupadi Murmu Oath Ceremony Live News in Hindi: द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद राष्ट्रपति भवन से हुए विदा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से विदा हो गए हैं। विदाई के दौरान  कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

द्रौपदी मुर्मू को दी गई 21 तोपों की सलामी

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि : द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैंने ओडिशा के गांव से जीवन यात्रा शुरू की है। ये पद मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के गरीबों की उपलब्धि है। लोकतंत्र की शक्ति से यहां पहुंची हूं। मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि है।

देश में गड़बड़ी हो रही, उसे संज्ञान में लें राष्ट्रपति: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अभिनंदन करते हैं। एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं, इसकी हमें खुशी है। उनका कार्यकाल अच्छा हो वो लोकतंत्र, संविधान, सच्चाई की हिफाजत करें और जो आज देश में गड़बड़ी हो रही है उसको संज्ञान में लें।”

With Thanks Reference to: https://www.amarujala.com/live/india-news/presidential-oath-ceremony-live-updates-india-s-15th-president-draupadi-murmu-pm-modi-news-in-hindi, Hindustan(https://www.livehindustan.com/national/live-hindi-news-draupai-murmu-oath-taking-ceremony-shapath-grahan-monsoon-2022-monkeypox-cases-in-india-live-blog-6840200.html)

Spread the love