KBC 14: ये हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पहले सीजन से अब तक के विजेता, जानिए अब कहां और क्या कर रहे हैं

b-13_1632311595 (1)

‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ऐसा शो है, जिसने रातोंरात लोगों की जिंदगी बदल दी। यह शो कई सालों से लोगों की पसंदीदा सूची में अपनी जगह बनाए हुए है। इस शो में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और अब जल्द ही शो का नया सीजन भी आने वाला है। फिर एक बार अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठकर कंटेस्टेंट से सवाल पूछते नजर आएंगे। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 14 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। इस शो ने आज तक कई लोगों की किस्मत बदलकर उन्हें करोड़पति बना दिया है। आइए जानते हैं अब तक किन लोगों के सिर करोड़पति का ताज सज चुका है और आज वह क्या कर रहे हैं। 

हर्षवर्धन नवाथे (2000)
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के विजेताओं की लिस्ट में पहला नाम हर्षवर्धन नवाथे का है। उन्होंने पहले सीजन में एक करोड़ की धनराशि जीती थी। उस समय वह भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन केबीसी जीतने के बाद उन्होंने अपनी तैयारी जारी नहीं रखी। वह एमबीए की डिग्री हासिल करने के लिए यूके के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चले गए थे और अब महिंद्रा एंड महिंद्रा में कार्यरत हैं।

रवि मोहन सैनी और अनिल कुमार सिन्हा (2001)
पहला ‘केबीसी जूनियर’ 2001 में आया था, जिसमें 11वीं कक्षा के छात्र रवि मोहन सैनी विजेता बने थे। बाद में उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के बाद एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। वह गुजरात कैडर में आईपीएस अधिकारी बने थे। उन्होंने पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश की है। वहीं, अनिल कुमार सिन्हा ने एक करोड़ रुपये की धनराशि जीती थी। वह पेशे से एक बैंक कर्मचारी थे और अब वह यूट्यूब पर अपना चैनल चला रहे हैं। इस चैनल के माध्यम से वह अब लोगों को केबीसी की तैयारी कराते हैं।

ब्रिजेश द्विवेदी (2005) और राहत तसलीम (2010)
2005 में ब्रिजेश द्विवेदी ने भी 1 करोड़ रुपये जीते थे। अब मनोज और ब्रिजेश कहां है और क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। राहत तसलीम ने शो में एक करोड़ की राशि जीतने के बाद अपना बुटीक खोल लिया था। वह झारखंड में अपना बुटीक चलाती हैं।

सुशील कुमार (2011)
बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पांच करोड़ रुपये जीते थे। हालांकि सुशील अपनी द्वारा इस जीती गई राशि का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाए और शराब के आदि हो गए। फिलहाल वह बिहार के एक स्कूल में शिक्षक हैं।

सनमीत कौर सहानी और मनोज कुमार रैना (2012)
सनमीत कौर सहानी ‘केबीसी’ में पांच करोड़ रुपये जीतने वाली पहली महिला है। फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। उन्होंने अभिनेता मनमीत सिंह से शादी की है। उन्होंने शो जीतने के बाद 2015 में दिल्ली में अपना कपड़ों का ब्रांड शुरू किया था। वहीं, इंडियन रेलवे के कर्मचारी मनोज कुमार रैना ने सीजन 6 मे एक करोड़ रुपये जीते थे। मनोज श्रीनगर से हैं, लेकिन अपनी नौकरी के चलते वह जम्मू में रहते थे।

फिरोज फातिमा और ताज मोहम्मद (2013)
फिरोज फातिमा ने एक करोड़ रुपये की राशि जीती थी। उन्होंने इस राशि का इस्तेमाल अपने पिता के इलाज और परिवार पर हुए कर्ज को चुकाने के लिए किया था। वहीं, ताज मोहम्मद ने एक करोड़ जीतने के बाद अपनी बेटी की आंखों का इलाज कराया और घर बनाया। इसके साथ ही दो अनाथ लड़कियों की शादी की।

अचिन व सार्थक नरूला और मेघा पटेल (2014)
‘केबीसी 8’ में पहली बार सात करोड़ रुपये जीतने वाली भाइयों की जोड़ी ने इतिहास रच दिया था। अपनी मां के कैंसर का इलाज कराने के लिए दोनों शो में आए थे। वहीं, अब दोनों अपना बिजनेस चलाते हैं। इस सीजन की दूसरी विजेता मेघा पटेल कैंसर सर्वाइवर थी। शो के बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अनामिका मजूमदार (2017)
अनामिका सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं। शो में भी वह अपने एनजीओ के लिए राशि जुटाने आई था। शो के बाद उन्होंने एनजीओ की बेहतरी के लिए पैसों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सात करोड़ के लिए 17वें सवाल का जवाब नहीं दिया था क्योंकि वह पहले से जीती गई राशि को नहीं खोना चाहती थीं।

बिनीता जैन (2018)
बिनीता जैन ने एक करोड़ की राशि जीती थी। बिनीता का जीवन काफी कठिनाइयों भरा रहा था। उनके पति गुवाहाटी गए थे, लेकिन कभा वापस नहीं लौटे। बिनीता ने सात बच्चों को पढ़ाने से शुरुआत की थी और अब वह एक कोचिंग सेंटर चलाती हैं।

अजीत कुमार और गौतम कुमार झा (2019)
हाजीपुर, बिहार के रहने वाले अजीत कुमार ने भी एक करोड़ की धनराशि जीती थी। अजीत कुमार शो से मिली राशि से रिहैबिलिटेशन सेंटर खोलना चाहते थे। फिलहाल वह जेल में सुपरिटेंडेंट हैं। साथ ही रेलवे में सीनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती गौतम कुमार झा ने एक करोड़ रुपये जीते थे और अब वह भारतीय रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं।

बबीता ताड़े और सनोज कुमार (2019)
बबीता ताड़े करोड़पति बनने के बाद भी अपने स्कूल में रसोइए का काम कर रही हैं। शो में जीती गई राशि को वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं। वहीं, 25 साल के सनोज कुमार बिहार के रहने वाले हैं। वह भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा (2020)
सीजन 12 की पहली करोड़पति नाजिया नसीम थीं। वह रॉयल एनफील्ड के साथ कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में तैनात आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा ने भी एक करोड़ रुपये जीते थे। उन्होंने शादी भी आईपीएस अधिकारी से की है।

हिमानी, साहिल और गीता (2021)
केबीसी सीजन 13 की पहली विजेता आगरा की हिमानी बुंदेला थी। उन्होंने 15 सवालों के जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीते थे। इसके बाद साहिल आदित्य अहिरवार और गीता गौर भी एक करोड़ जीतने में कामयाब रहे। 

With Thanks Refrence to: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/television/kaun-banega-crorepati-14-registration-kbc-winner-list-and-what-they-are-doing-now-take-a-look?pageId=14

Spread the love