Bollywood Stars Comeback: चार साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं ये स्टार्स, किसको मिलेगा कितना प्यार?

ranaebra-kapara-shaharakha-khana-aamara-khana_1655403966

बॉलीवुड के लिए यह साल काफी खास है। कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सुपर स्टार्स इस लिस्ट में शुमार हैं। आमिर, शाहरुख और रणबीर करीब चार साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं, ऋतिक रोशन भी करीब तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये स्टार्स अपनी जिस फिल्म के जरिए वापिसी कर रहे हैं, उसके किरदार के लिए काफी तैयारी की है। देखना दिलचस्प होगा कि टक्कर के मुकाबले में आखिर दर्शक अपना प्यार किस पर सबसे ज्यादा लुटाते हैं। आइए जानते हैं, किसके पास है कौन-सी फिल्म और कब होगी रिलीज…

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘संजू’ में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। अब पूरे चार साल के ब्रेक के बाद वह ‘ब्रह्मास्त्र’ से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे काफी पसंद किया गया है। यह फिल्म 09 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म की तैयारी तब से चल रही हैं, जब आलिया और रणबीर रिलेशनशिप में थे। दर्शक दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ में भी नजर आएंगे, जिसमें संजय दत्त भी होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग अभिनेता शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इसके अलावा उनके पास ‘जवान’ भी है। साथ ही वह रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी कैमियो करते नजर आएंगे। शाहरुख खान पूरे चार साल के बाद दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। क्या दर्शक उन पर पहले जैसा प्यार लुटाएंगे? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। बता दें कि शाहरुख की ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वह ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे।

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में हैं। आखिरी बार आमिर वर्ष 2018 की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आए थे। अब पूरे चार साल बाद वह पर्दे पर लौट रहे हैं। आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पहले वर्ष 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे 2022 में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर और नागा चैतन्य अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऋतिक रोशन
वर्ष 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘वॉर’ के बाद ऋतिक रोशन अब ‘विक्रम वेधा’ से वापसी करने वाले हैं। यह फिल्म 30 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी। इसमें ऋतिक के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगे।

With Thanks Refrence to: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/bollywood-stars-making-a-comeback-after-four-years-from-shah-rukh-khan-to-ranbir-kapoor-news-in-hindi?pageId=5

Spread the love