Diwali 2022: दिवाली के दिन जरूर घर लाएं ये चीजें, धन संबंधी समस्याएं हो जाएंगी दूर

diwali-2022_1666078170

Diwali 2022: सुख समृद्धि और खुशहाली के पर्व दिवाली को आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार 24 अक्तूबर के दिन दीपावली को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दिवाली पर्व 5 दिनों तक लगातार चलता है। दीपावली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पड़ता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता कहती है कि इस दिन मां लक्ष्मी प्रगट हुई थी। दिवाली आने से काफी पहले ही बाजारों में चहल पहल बढ़ जाती है। ऐसे में लोग बड़े पैमाने पर तरह तरह की वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि दिवाली के दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को खरीदना बेहद अशुभ माना गया है। वहीं इसके विपरीत आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली के दिन खरीदने से धन संबंधी आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में –

धन लक्ष्मी कुबेर की प्रतिमा

दिवाली के दिन आप लक्ष्मी धन कुबेर की प्रतिमा को खरीद सकते हैं। इसे खरीदकर आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना होगा। मान्यता है कि ऐसा करने पर घर में पैसों की कभी कमी नहीं होगी। 

मोरपंख

आप दिवाली के दिन अपने घर में मोरपंख भी ला सकते हैं। दिवाली के दिन घर में मोर पंख लगाने से सुख समृद्धि बढ़ती है। मोर पंख घर में लाने के बाद आपको इसे अपने काम के स्थान के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना है। इससे आपके घर में पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी। 

धातु का कछुआ

दिवाली के दिन धातु से बना हुआ कछुआ खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। अगर आप दिवाली के दिन इसे खरीदकर अपने घर में लाते हैं। ऐसे में घर के भीतर सुख, शांति और वैभव का वास होता है। 

मिट्टी की सुराही या घड़ा

दिवाली के दिन आप मिट्टी की सुराही या घड़ा भी खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के बाद आपको इसे उत्तर दिशा में रखना है। इससे घर में धन संबंधी सभी समस्याएं दूर जाएंगी। 

With Thanks Reference to: https://www.amarujala.com/photo-gallery/lifestyle/diwali-2022-bring-these-things-in-house-on-diwali-diwali-ke-din-kya-kharidna-chahiye?pageId=5

Spread the love