पंजाब में अध्यापकों की 4902 भर्तियां:मास्टर कैडर के लिए एग्जाम डेट जारी; शिक्षा मंत्री बोले- जल्द और भर्ती निकलेगी
पंजाब में मास्टर कैडर पर 4902 अध्यापकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 21 अगस्त से 11 सितंबर तक होंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही और भर्तियां भी निकाली जाएंगी। एक साल के भीतर स्कूलों में अध्यापकों की संख्या पूरी कर दी जाएगी।
किस विषय की परीक्षा कब?
- 21 अगस्त: सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सोशल साइंस और शाम ढाई बजे से 5 बजे तक पंजाबी का एग्जाम होगा।
- 28 अगस्त : सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गणित और शाम ढाई बजे से 5 बजे तक हिंदी का एग्जाम होगा।
- 4 सिंतबर : सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक फिजिकल एजुकेशन और शाम ढाई बजे से 5 बजे तक अंग्रेजी का एग्जाम होगा।
- 11 सितंबर : सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक साइंस और शाम ढाई बजे से 5 बजे तक म्यूजिक का एग्जाम होगा।
पंजाब सरकार की तरफ से जारी पब्लिक नोटिस…

With Thanks Reference to: https://www.bhaskar.com/local/punjab/news/harjot-singh-bains-master-cadre-teachers-recruitment-in-punjab-exam-date-aap-government-130114599.html