Bollywood: इस एक्ट्रेस के कारण धर्मेंद्र और विनोद खन्ना में हो गई थी लड़ाई, जानिए पूरा मामला
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच काफी आत्मीय संबंध रहा। विनोद खन्ना अभिनेता धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे। यहां तक कहा जाता है कि विनोद खन्ना एक्टर धर्मेंद्र की किसी बात को मना नहीं करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और यह संबंध और गहरा हो गया। लेकिन, एक बार दोनों के बीच लड़ाई भी हो गई थी। कहा जाता है कि धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद खन्ना को धक्का दे दिया। आइए जानते हैं क्या यह पूरा मामला?
यह उस वक्त की बात है जब धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। बताया जाता है कि अभिनेता धर्मेंद्र ने एक शाम विनोद खन्ना को अपने साथ बैठने के लिए बुलाया था। पर विनोद खन्ना ने आने से इंकार कर दिया। इसकी वजह यह थी कि उस वक्त विनोद खन्ना अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ व्यस्त थे।
उनदिनों अभिनेत्री अमृता सिंह और विनोद खन्ना के अफेयर की खबरें काफी चर्चाओं में थी। धर्मेंद्र के बारे में मशहूर है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें महफिल सजाने का शौक था। अक्सर फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ महफिल जमा लेते थे। अमृता सिंह के करीब आने की वजह से विनोद खन्ना उनकी महफिलों में शामिल नहीं हो पाते थे। धर्मेंद्र को विनोद खन्ना का इस तरह उनकी महफिल से कटना पसंद नहीं आया।
जिसके कारण एक बार धर्मेंद्र अभिनेता विनोद खन्ना पर काफी गुस्सा हो गए। गुस्से में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस अमृता सिंह को काफी भला-बुरा कह दिया। कहा यह भी जाता है कि धर्मेंद्र उस वक्त नशे में थे। उन्हें नशे में देखकर विनोद खन्ना ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। पर जब सुबह भी धर्मेंद्र नहीं माने और उन्होंने फिर से अमृता के लिए भला-बुरा कहा, तो विनोद खन्ना को गुस्सा आ गया।
With Thanks Refrence to: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/when-friends-vinod-khanna-and-dharmendra-clashed-because-of-this-actress?pageId=4