UPSC 2022 Topper: इशिता किशोर को थी सफलता की पूरी उम्मीद, DU-SRCC से की अर्थशास्त्र की पढ़ाई

upsc_2022_topper_ishita

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणामों की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार, 23 मई 2023 को करते हुआ कुल 933 उम्मीदवारों को नियुक्ति हेतु अनुशंसा की। चयनित उम्मीदवारों की सूची में इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) का पहला स्थान हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली इशिता किशोर अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है।

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1): IAS बनना चाहती हैं इशिता किशोर

अखिल भारतीय सेवाओं में सीधे ग्रुप ए और बी पदों पर नियुक्ति दिलाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सेवा में जाना चाहती हैं।

UPSC 2022 Topper Ishita Kishore (AIR 1): MNC की छोड़ी नौकरी

सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉपर इशिता किशोर (AIR 1) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के SRCC कॉलेज कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद एक मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी ज्वाइन की। हालांकि, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तरफ ले आया।

UPSC Topper Ishita Kishore (AIR 1): कई संगठनों में की इंटर्नशिप

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कई निजी संगठनों में इंटर्नशिप भी की, इनमें सीआरवाई, गेल इंडिया लिमिटेड, आदि शामिल हैं। इसके बाद इशिता ने खेल एवं युवा मंत्रालय में इंडो-चाइना यूथ डेलीगेशन में बतौर डेलीगेट काम किया। फिर इशिता MNC में एनालिस्ट बनीं, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

जानिए ऑब्जेक्टिव सवाल और उसके जवाब
सवाल-  यह अटैम्प्ट नंबर कितना था?

  • इशिता किशोर – तीसरा

सवाल- मेंस तक कितनी बार पहुंची थीं?

  • इशिता किशोर – पहली बार

सवाल – इंटरव्यू तक कितनी बार पहुंचीं?

  • इशिता किशोर – पहली बार

सवाल- इसका विचार कब से आया था?

  • इशिता किशोर – 4 साल पहले

सवाल -इसकी तैयारी कबसे शुरू की थी?

  • इशिता किशोर – साल 2019 से

अब जानिए सब्जेक्टिव सवाल और उसके जवाब
सवाल – सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं या नहीं? थीं तो कितना समय किस तरह देती थीं?

  • इशिता किशोर – सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। लेकिन, एक संतुलन बनाकर रहती थी। पढ़ाई में व्यस्तता के कारण किसी-किसी दिन बिल्कुल भी नहीं एक्टिव रह पाई थी। फ्री टाइम में एक्टिव रहती थी। मेरा मानना है कि लोगों से कनेक्ट रहना भी जरूरी था। सबसे टच में रहती थी।

सवाल- सेल्फ स्टडी की, कोचिंग किया या सेल्फ स्टडी के साथ ऑनलाइन तैयारी की?

  • इशिता किशोर – 2019 में जब मैंने तैयारी शुरू की तो दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग ली थी। 8 माह बाद कोचिंग के बाद कोविड आ गया। लॉकडाउन में कोचिंग बंद हो गए। इसके बाद सेल्फ स्टडी की। खुद से ही सारा नोट्स तैयार किया। ऑनलाइन स्टडी करती थी। औसतन आठ से दस घंटे पढ़ती थी। 

सवाल- दृढ़ इच्छा, मेहनत, पढ़ाई का माहौल, पढ़ाई की सुविधा और भाग्य के बारे में क्या कहेंगी?

  • इशिता किशोर – जी बिल्कुल, सिविल सर्विस की तैयारी के लिए तो दृढ़ इच्छा का अहम रोल है। जमकर मेहनत करनी पड़ती है। आपके आसपास पढ़ाई का माहौल भी होना जरूरी है। मेरी मां ने घर में पढ़ाई का माहौल बनाए रखा। लक फ्रैक्टर तो होता ही है। मेहनत सभी लोग करते हैं। बहुत टैलेंटेड भी होते हैं लेकिन इसके बावजूद वह उनका नहीं हो पाता है। इसका मतलब कहीं न कहीं लक फैक्टर तो है। मैंने भी आंखें बंदकर एक विश मांगी थी।

सवाल- प्रिलिम्स में किस बात पर फोकस?

  • इशिता किशोर – मेरे लिए तो सबसे मुश्किल प्रिलिम्स ही रहा। इसमें मुझे 2 बार असफलता मिली। इसके बाद मैंने इसकी समीक्षा की तो पाया कि कुछ कमियां रह जा रही हैं। कमजोर कड़ियों पर फोकस किया। स्टैटिक करना भी जरूरी था। साथ ही करेंट पर भी फोकस किया।  

सवाल – मेंस एग्जाम के समय सबसे ज्यादा ध्यान किस बात का रखा?

  • इशिता किशोर – पेपर पूरा करने पर ध्यान था। 3 घंटे के सभी सवालों का जवाब देना था। इससे लिए काफी तेज लिखना होता है। इसमें सोचने का समय नहीं मिलता है। मैंने लिखने की भी खूब प्रैक्टिस की थी। 

सवाल – इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे गए थे?

  • इशिता किशोर – इंटरव्यू में नॉर्मल सवाल पूछे थे। उन्होंने कॅरियर चेंज के बारे में बात की। इंडिया-चाइना पर चर्चा की थी। रिसर्च एंड कल्चर और पंचायत पर बातें हुई। हमारे आसपास जो चीजें हो रही हैं, उसके बारे में कई बातें की। काफी अच्छा इंटरव्यू रहा था। वह डेप्थ देख रहे थे। इसमें सीधा पैटर्न है कि जहां आप पक्का हैं, वहीं तक जवाब दीजिए। जहां नहीं जानते हैं, अंदाजन जवाब मत दीजिए। अंदाजन जवाब में आगे उलझने का रिस्क होता है। मैं देश-दुनिया से अपडेट रह रही थी, इसलिए बेसिक जानकारी का संकट नहीं था। पढ़ाई के दौरान आप जो चीजें नहीं देख-समझ पाते, उसे भी इंटरव्यू में पूछा गया। कॅरियर चेंज बड़ा उलझाऊ सवाल होता है, इसलिए इसपर क्लियर कॉन्सेप्ट रहना जरूरी है। ऐसा कि आप जस्टिफाई कर सकें। 

सवाल – क्या चुना था, क्या मिला है और इससे बिहार को क्या देंगी?

  • इशिता किशोर – चूंकि मेरा आवासीय पता यूपी हो गया है इसलिए मैंने यूपी कैडर चुना। बिहार मेरा घर भी है और वहीं ननिहाल भी। जहां भी रहूंगी, अपने राज्य के लिए मौका मिलने पर कुछ-न-कुछ जरूर करूंगी। 

With Thanks Reference To : https://www.jagran.com/news/education-upsc-2022-topper-ishita-kishore-air-1-wants-to-become-ias-was-confident-about-qualifying-tops-in-civil-services-exam-with-roll-number-5809986-23420800.html &(Amar Ujala) https://www.amarujala.com/bihar/upsc-topper-ishita-kishore-patna-ias-ishita-kishore-upsc-interview-question-in-hindi-news-bihar-bihari-girl-2023-05-24

Spread the love